फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथिली गाएंगी लोकगीत, अनामिका पढ़ेंगी कविता

विज्ञापन
आयुक्त कार्यालय में कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने बस्ती महोत्सव की वेबसाइट लांच किया। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
मैथिली गाएंगी लोकगीत, अनामिका पढ़ेंगी कविता
विज्ञापन

बस्ती। 28 जनवरी से पहली फरवरी तक चलने वाले बस्ती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए शुक्रवार को महोत्सव डाटकॉम वेबसाइट लांच की गई।
आयुक्त सभागार में कमिश्नर अनिल कुमार सागर, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, एडीएम रमेश चंद्र व सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने वेबसाइट लांच करते हुए कहा कि इस बार महोत्सव में सोशल मीडिया पर धूम मचा रही मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर जैसे कलाकारों की प्रस्तुति होगी। महोत्सव में मशहूर कवियत्री अनामिका जैन अम्बर, भजन गायक अनूप जलोटा सहित तमाम हस्तियां प्रतिभाग करेंगी। एक से बढ़कर एक भजन गायक से बॉलीवुड के कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। आयोजक मंडल ने बताया कि इसमें जिले के स्थानीय कलाकारों को महोत्सव में प्रस्तुति देने के लिए मौका मिलेगा। प्रतिभाग करने के लिए स्थानीय कलाकार अपना वीडियो बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। महोत्सव में सहयोग करने के लिए इसी वेबसाइट से पेमेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें