फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आध्यात्मिक चेतना जगाते हैं महोत्सव: सुरेश खन्ना

विज्ञापन
बस्ती महोत्सव: उद्घाटन करते प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना, स्वाती सिंह और डॉ. सतीश द्विवेदी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
आध्यात्मिक चेतना जगाते हैं महोत्सव: सुरेश खन्ना
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में चल रहे बस्ती महोत्सव के चौथे दिन का शुभारंभ सूबे के वित्त, संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। कहा कि छिपे आयामों और आध्यात्मिक चेतना जिससे सामान्य लोग परिचित नहीं हो पाते, उन्हें ऐसे आयोजन परिचित कराते हैं।
संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि इस भागमभाग की जिंदगी में कुछ समय के लिए यदि ऐसे आयोजनों से जुड़ा जाए तो अलग से एनर्जी मिलती है जिससे हमारे कार्यों में भी गति आती है। मंत्री ने कहा कि जिले का एतिहासिक गाथा, पौराणिकता और सांस्कृतिक उपलब्धियों का ज्ञान युवा पीढ़ी को ऐसे ही आयोजनों से मिलता है। बस्ती जिले का पौराणिक काल से आज तक अलग महत्व रहा है। ऋषि वशिष्ठ की तपोभूमि और साहित्य के महापुरुष आचार्य रामचंद्र शुक्ल आदि यहीं के धरोहर हैं। ऐसे व्यक्तित्व का भी परिचय महोत्सव कराता है।
विज्ञापन

धरोहर को संरक्षित करता है महोत्सव : स्वाती सिंह
महोत्सव में पधारीं प्रदेश की मंत्री बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा महिला कल्याण स्वाती सिंह ने कहा कि महोत्सव जिले की सांस्कृतिक धरोहर को बचाते हैं। प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभाली तभी से कई एक जिलों में यह आयोजन हो रहे हैं। कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने एक नारा दिया है बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ। वास्तव में बेटियां ही संस्कृति को बचाती हैं। मां के रूप में, पत्नी के रूप में और बेटी के रूप में। इसको आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कन्या सुमंगला योजना को लागू किया है। मंत्री ने कहा कि बेटियों को इसके लिए 70 साल इंतजार करना पड़ा। क्योंकि संस्कृति और परंपरा को बचाने के लिए जरूरी है कि बेटी बचाओ।
महोत्सव मनोरंजन के लिए ही नहीं : डॉ. सतीश द्विवेदी
प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश द्विवेदी ने महोत्सव के महत्व को रेखांकित किया। कहा कि यह मनोरंजन के लिए ही नहीं बल्कि जिले की विशेषता को पूरे देश में प्रचारित करने का माध्यम है। कहा कि पहले सिर्फ सैफई, आगरा, लखनऊ आदि दूर के शहरों में होता था। जहां सामान्य जन उन कलाकारों को नहीं सुन पाते थे जिन्हें टीवी पर देखते हैं। लेकिन महोत्सव में अब बड़े कलाकारों व कवियों को अपने सम्मुख देखते हैं। उनकी रचानाएं सुनते हैं। जैसा कि बस्ती में कवि कुमार विश्वास, भजन सम्राट अनूप जलोटा के कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ गवाही देती है।
विज्ञापन

इससे पहले सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि यह दूसरा आयोजन है। इससे पहले बस्ती की ऐतिहासिकता को बताने वाला आयोजन नहीं होता था। जबकि यह पौराणिक और ऐतिहासिक धरती है। कार्यक्रम को विधायक सीपी शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस दौरान विधायक रवि सोनकर, जिला अध्यक्ष महेश शुक्ल, डीएम आशुतोष निरंजन, सीडीओ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें