फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फ्री स्टाइल कुश्ती में बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया की जीत

Mon, 03 Jul 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोरखपुर जोन की 28वीं अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर शुभारंभ स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम बस्ती में रविवार को पुलिस विभाग की गोरखपुर जोन की 28वीं अंतरजनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन हुई फ्री स्टाइल कुश्ती के पुरुष वर्ग में बस्ती, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुश्ती क्लस्टर (पुरुष/महिला), कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, आर्म रेसलिंग, पॉवर लिफ्टिंग की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होनी हैं। पहले दिन रविवार को आयोजित फ्री स्टाइल कुश्ती में बस्ती के कोलाहल यादव ने कुशीनगर के बसंत यादव को पटखनी दी। 79 किलो वर्ग में बस्ती के अभिषेक यादव ने सिद्धार्थनगर के बृजराज को हराया। 97 किलो वर्ग में बलरामपुर के जगदीश यादव ने बस्ती के हेमन्त यादव को पटखनी दी। महिला फ्री स्टाइल कुश्ती में 55 किलो वर्ग में गोरखपुर की रितू यादव ने सिद्धार्थनगर की दीपशिखा को पटखनी दी। 62 किलो वर्ग में संतकबीरनगर की नंदनी उपाध्याय ने सिद्धार्थनगर की रीना को हराया।
विज्ञापन

65 किलो वर्ग में गोरखपुर की ज्योति यादव ने बस्ती की सोनम शुक्ला को हराया। 76 किलो वर्ग में देवरिया की जया रंजन यादव ने बस्ती की विद्या निषाद को हराया। गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता में बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर व श्रावस्ती जनपद प्रतिभाग कर रहे हैं।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी, सीओ सिटी आलोक प्रसाद, सीओ कलवारी विनय चौहान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें