बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के सैकड़ों बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। हर्रैया विधायक अजय कुमार सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के कौशल, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करते हैं। खेल अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा विकसित करते हैं। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। कई स्पर्धाओं में बस्ती और सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावी रहा।