फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती डिपो को तीन नई बसें मिलीं...यात्रियों का सफर होगा सुगम

Fri, 12 Sep 2025 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो के बेड़े में तीन नई बसें शामिल हो गई हैं। ये बसें अब ग्रामीण मार्ग पर सेवा देंगी। इससे ग्रामीण राहगीरों को मुख्यालय और यहां से सुदूर जाने में सहूलियत मिलेगी। उनका सफर भी सुगम होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय कार्यशाला कानपुर से बस्ती डिपो को दो छोटी और एक बड़ी बस प्राप्त हुई है। बस लाने के लिए बस्ती डिपो के तीन चालक रवाना हुए थे। वहां से बस लेकर देर शाम बस्ती डिपो पहुंचे। अब बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ेंगी। इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी। डिपो प्रशासन का कहना है कि ग्रामीण मार्ग पर छोटी बसें चलाई जाएंगी, ताकि संकरी सड़क पर भी कोई असुविधा न होने पाए। बड़ी बसों को भी ग्रामीण मार्ग पर लगाया जाएगा। वहीं, कई मार्ग पर सेवा बंद है, इससे उम्मीद है कि नई बसें आने से सेवा बहाल होगी। अब बस्ती डिपो में बसों की संख्या बढ़ जाएगी। नई बसों से अधिक आय प्राप्त हो सकेगी। डिपो प्रशासन ने कहा कि बसों के लिए जल्द ही नया रूट प्लान बनाया जाएगा और संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें