प्रान्तीय गणित, ज्ञान - विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का हुआ समापन- विज्ञप्ति
- फोटो : संवाद
बस्ती। शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत की तरफ से आयोजित प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। बस्ती संकुल 222 अंक प्राप्त कर सर्व विजेता बना, जबकि गोरखपुर संकुल 211 अंकों के साथ उपविजेता रहा। बलिया संकुल 125 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि विद्या भारती विश्व का सबसे बड़ा स्वतंत्र शैक्षिक संगठन है, जो सभी के लिए शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराता है। प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला और संस्कृति महोत्सव प्राचीन संस्कृति और वर्तमान विज्ञान को जोड़ने का कार्य करता है।
ऋषिदीप, कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा अटल टिंकरिंग लैब कम्युनिटी-डे सर्टिफिकेट से सम्मानित विद्यालय एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में आयोजित समापन कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से किया गया। मंच पर आरएसएस के विभाग प्रचारक ऋषिदीप, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, श्रीराम सिंह, प्रहलाद मोदी और प्रधानाचार्य गोविंद सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत प्रियंका सिंह ने किया। समारोह में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग की टीम ने गीत प्रस्तुत किए। प्रांत विज्ञान प्रमुख उमेश ने संपूर्ण कार्यक्रम का वृत्तांत प्रस्तुत किया। बलिया संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य अंशुमान त्रिपाठी और अभिनव तिवारी ने किया।