फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ेर में चारपाई का पट्टा बांध फंदे से लटका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ेर में चारपाई का पट्टा बांध फंदे से लटका, मौत
विज्ञापन

मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मुंडेरवा थाने के परसा हज्जाम ग्राम पंचायत के मलिक पुरवा में 35 वर्षीय युवक की रहस्यमय हालात में बडे़र से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। नॉयलान की से बुनी चारपाई के पट्टे को बांस की बडे़र से बांधकर उसमें गला फंसाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सदानन्द सिंह का कहना है कि उमेश के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के अनुसार उमेश चौधरी नाम का व्यक्ति चैनपुर, मरवटिया थाना बांसी जिला सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। पत्नी की मौत होने के बाद करीब दो साल पहले वह परसा हज्जाम की रहने वाली सोनी के संपर्क में आ गया। सोनी के पति की मौत हो चुकी थी। दोनों का प्यार परवान चढ़ा और फिर तीन बच्चों के साथ सोनी उमेश संग अपने ही घर में रहने लगी थी। सोनी ने बताया कि तीन दिन पहले घर से मजदूरी करने को कहकर वह बस्ती गए थे। बृहस्पतिवार को घर आए और सब लोग भोजन करने के बाद छत पर बच्चों के साथ सोए थे। रात में आंख खुली तो उमेश बिस्तर पर नहीं थे। कुछ देर इंतजार बाद ढूंढते हुए नीचे कमरे में आई तो फंदे से उमेश का शव लटक रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें