फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से उपभोक्ता के रुपये चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एसबीआई गांधीनगर मुख्य शाखा पर पांच जुलाई की घटना
विज्ञापन

- फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, तीन हजार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा गांधीनगर से एक लाख रुपये चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी के तीन हजार रुपये बरामद किया। कोतवाल एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी हर्रैया थाने के जुड़ईपुर निवासी ध्रुवचंद्र ने बाकी रकम जुए में हार चुका है।
विज्ञापन

गांधीनगर पिकौरा बक्स निवासी अष्टभुजा प्रसाद श्रीवास्तव पांच जुलाई को दो लाख रुपए घर से लेकर भारतीय स्टेट बैंक गांधीनगर पहुंचे थे। उन्होंने चमड़े के हैंड बैग में दो लाख रुपए रखे थे। बैंक के अंदर कांउटर नंबर पांच पर कैश जमा करने के लिए फार्म भर रहे थे। तभी उच्चक्के पीछे से पेन मांगने के बहाने आए और पर्स का चेन खोल कर एक लाख रुपए चुरा लिए। इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाल ने बताया कि रुपये चुराने वाला काफी रकम खर्च कर चुका था। इसलिए बरामदगी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें