फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे प्राथमिक शिक्षक

विज्ञापन
धरना देते प्राथमिक शिक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभिन्न मांगों के समर्थन में मंगलवार से बीएसए कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। शिक्षकों की मुख्य मांगें वेतन भुगतान और पदोन्नति की है।
विज्ञापन

 जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि वर्ष 2015 में पदोन्नति प्राप्त 368 अध्यापकों के वेतन भुगतान, जूनियर हाई स्कूल प्रधानाध्यापक के रिक्त पदों पर पदोन्नति, तीन वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले अध्यापकों की पदोन्नति सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना चलेगा। बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार से तीसरी बार यह धरना शुरू हुआ है। संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि लिखित समझौते के बावजूद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया। जिसके कारण पुन: अनिश्चित कालीन धरना शुरू करना पड़ा है। कहा कि वर्ष 2015 में पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का कानपुर, प्रतापगढ़, आजमगढ़, बलिया, मऊ सहित अनेक जनपदों बेसिक शिक्षा अधिकारियों द्वारा वेतन भुगतान कर दिया गया किन्तु बस्ती के 368 अध्यापकों का पदोन्नति वेतन भुगतान अभी तक अधर में है। चेतावनी दी है कि यदि शिक्षक समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण न किया गया तो शिक्षक हक के लिए और उग्र आन्दोलन करेंगे। इस मौके पर शिवकुमार तिवारी, वाल्मीकि सिंह, राजकुमार सिंह, रक्षाराम वर्मा, इन्द्रसेन मिश्र, अभिषेक उपाध्याय, सतीश शंकर शुक्ल, चन्द्रभान चौरसिया, मो. खालिद, उमाशंकर मणि, प्रमोद पासवान, देवेन्द्र वर्मा, राजेश कुमार यादव, मारूफ अहमद, मो. याकूब, पुष्पलता पाण्डेय साहित तमाम लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें