फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
बस्ती के कुदरहा क्षेत्र के परसांव गांव में बारिश से खराब हुई गेहूं की फसल। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
गर्मी से मिली राहत, किसानों के लिए बनी आफत
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में गिरे पेड़ और बिजली के तार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गर्मी-उमस के बीच अचानक बादल घिर आए। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी-बारिश ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया। बारिश के चलते गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों के लिए बारिश किसी आफत से कम नहीं है।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी और बारिश ने किसानों की तैयार उपज को बर्बाद कर दिया। कहीं खेत में खड़ी गेहूं की फसल तो कहीं काट कर रखी गेहूं की फसल भीग गए। कटाई-मड़ाई के बाद खलिहानों में रखा अनाज और भूसा भी नष्ट हो गया। कई दिनों से आसमान में बादल किसानों को डरा रहे थे, लेकिन सोमवार को दिन में करीब तीन बजे अचानक दक्षिण दिशा में बादल उभरा और कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ बारिश ने करीब आधे घंटे तबाही मचाई। किसान कल्लन यादव का कहना है कि खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। काट कर रखे फसल की क्षति अधिक होगी। दाने काले हो जाएंगे और बोझ में तरह-तरह के कीड़े पैदा होंगे। रामजग कहते है कि मौसम ठीक होने के बाद भी एक सप्ताह लगेंगे तब मड़ाई हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार आंधी से दर्जनों पेड़-पौधे उखड़ गए। कई पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर जाने से हाईवोल्टेज की सप्लाई वाले विद्युत तार टूट कर गिर गए। विद्युत वितरण केंद्र देईसांड के अधीन बनकटी विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुकसा में हाईवोल्टेज सप्लाई के सात पोल, दुबौली खुर्द ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अकेला में दो पोल एक ट्रांसफॉर्मर टूटकर गिर गए। मकदूमपुर गांव में भी एक पोल धराशायी हो गया, जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता रामप्रकाश वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है विद्युतकर्मियों द्वारा काम किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति बहाल हो जाएगी। गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार हवा के झोंकों से कस्बे के रामकुमार सोनकर व हरी प्रसाद सोनकर सहित कई दुकानदारों के मकान में लगा टीन शेड उड़ गया। राजू सोनकर की रिहायशी झोपड़ी ढह गई। यही हाल वाल्टरगंज कस्बे, हर्रैया सहित अन्य स्थानों का था, जहां आंधी व पानी ने किसानों की फसल बर्बाद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें