फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए एक और महामंत्री के पांच पर्चे दाखिल

Sat, 14 Feb 2026 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद पर एक और महामंत्री पद के लिए पांच लोगों ने पर्चा दाखिल किया। बार सभागार कक्ष में सुबह 10 बजे से चुनाव अधिकारी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू कराई गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो, संयुक्त मंत्री पद के चार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए पांच, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सात कुल 24 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। मुख्य चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी तक है।
जांच एवं आपत्तियों का निस्तारण 17 फरवरी को होगा। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक व समर्थक का होना अनिवार्य है। जिनके पास वैध सीओपी कार्ड भी होना चाहिए। चुनाव अधिकारी के सहयोग में अधिवक्ता केशवराम यादव, रामरतन पांडेय भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जबकि एक दिन पहले बृहस्पतिवार को महामंत्री पद के लिए दो पर्चे और कोषाध्यक्ष का एक पर्चा जमा हुआ। वरिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पर्चा और कनिष्ठ कार्यकारिणी के तीन पर्चा जमा हुआ। बताया गया कि 14 फरवरी को अवकाश होने के कारण कोई नामांकन पत्र का वितरण या दाखिला नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें