फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनकटी में मिले 26 जमाती, सभी क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी में मिले 26 जमाती, सभी क्वारंटीन
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती)। क्षेत्र के मुरादपुर और पिकौरा शुक्ला गांव में जमात के दो दर्जन से अधिक सदस्यों के होने की सूचना मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मुंडेरवा और लालगंज थाने की पुलिस दोनों गांवों में पहुंची और उनको वहीं के प्राथमिक विद्यालय में रहने का इंतजाम कर क्वारंटीन कर दिया गया है।
मुरादपुर गांव में जमात में कुल 15 सदस्य हैं। इसमें एक लखनऊ का रहने वाले, शेष सभी बहराइच जिले के रहने वाले हैं। 12 फरवरी को इन जमातियों का जत्था बहराइच से नेपाल में हुए एक इस्तिमा में शामिल हुआ। 19 फरवरी को इन जमातियों का जत्था बस्ती शहर में पहुंचा। जहां ये दो दिन रहकर मुंडेरवा थाना क्षेत्र के कुर्थिया में काफी दिनों तक रहे। 20 मार्च को यह जत्था अहिरौली गांव में पहुंचा। वहां से 23 मार्च को मुरादपुर गांव में पहुंचे थे। तीन दिन मस्जिद में रहने के बाद पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद मस्जिदों में तीन से अधिक लोगों के नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाए जाने के बाद ये लोग मुरादपुर में एक खाली मकान में रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों गांव में मिले जमातियों को गांव के ही स्कूलों में क्वारंटीन कर दिया गया है। यह सभी स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें