फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलर के खाते से जालसाज ने 23 हजार 700 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जेलर के खाते से जालसाज ने 23 हजार 700 रुपये उड़ाए
विज्ञापन

बस्ती। जिला कारागार के जेलर के बैंक खाते से जालसाज ने 23 हजार 700 रुपये उड़ा दिया। इसकी जानकारी उन्हें तब मिली जब उनके मोबाइल पर धनराशि खाते से कटने का मैसेज आया। कोतवाल रामपाल यादव ने बताया कि जेलर सतीश चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रयागराज के करछना थानांतर्गत कोटहा निवासी सतीश चंद्र त्रिपाठी वर्तमान में जिला कारागार बस्ती में जेलर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने तहरीर में बताया कि 18 फरवरी को उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया कि एसबीआई के बैंक खाते से तीन बार में कुल 23 हजार सात सौ रुपये कट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें