फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: त्योहारों में नई परंपरा शुरू करने पर प्रतिबंध

Sun, 24 Sep 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान बरतें सतर्कता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। गणेश उत्सव एवं बारावफात के दौरान नई परंपरा की शुरुआत पर प्रतिबंध है। पुराने रीति-रिवाज के अनुसार ही त्योहार मनाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को भी सतर्क किया गया है।
डीएम अंद्रा वामसी ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक में यह निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जुलूस एवं अन्य उत्सव के दौरान संबंधित विभाग जनहित से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराएगा। दोनों पर्वों के दौरान कोई भी नागरिक ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे की जिले की छवि धूमिल हो। सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए सतर्कता बरती जाए। अफवाह फैलाने की कोशिश न की जाए। अराजकतत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बिजली निगम को आपूर्ति बहाल रखने, ईओ नगरपालिका को सफाई एवं सड़कों को छुट्टा जानवरों से मुक्त रखने तथा पीडब्ल्यूडी को सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी जुलूस के मार्ग का स्वयं निरीक्षण कर लें। यह सुनिश्चित करें कि निर्धारित स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाए। सीडीओ जयदेव सीएस ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़वाने के लिए सभी क्षेत्रों में विकास, पशुपालन विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने आश्वस्त किया कि पूर्व की भांति ही त्योहार मनाया जाएगा। एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि 28 सितंबर को बारावफात का जुलूस निकलेगा। 29 सितंबर को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। जिले में 139 गणेश प्रतिमाएं स्थापित हैं। इस मौके पर जफर अहमद, सरदार जगवीर सिंह, राजकुमार पांडेय, डाॅ. वीके वर्मा, राधेश्याम जायसवाल, बलराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें