फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अकारण परिचालकों पर रूट ऑफ की कार्रवाई पर लगे रोक

Wed, 15 Oct 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज बस्ती डिपो कार्यालय में मंगलवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। श्रमिक पक्ष से कार्यशाला के उच्चीकरण और बिना किसी ठोस वजह के परिचालकों पर हो रही कार्रवाई रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन

श्रमिक पक्ष से तिलक राम दुबे क्षेत्रीय संरक्षक, अभिनव श्रीवास्तव क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैया सिंह शाखा अध्यक्ष, इंद्रजीत त्रिपाठी शाखा मंत्री, सुशील गौड़ कोषाध्यक्ष, मनीष श्रीवास्तव संगठन मंत्री, अमित पाल क्षेत्रीय सदस्य, राजेश वर्मा क्षेत्रीय सदस्य, राममणी चौबे कार्यशाला अध्यक्ष, राजेश मिश्रा कार्यशाला मंत्री और प्रबंधन पक्ष से आयुष भटनागर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, ज्ञानती सिंह वरिष्ठ केंद्र प्रभारी, मूलचंद विश्वकर्मा कार्यशाला प्रभारी, कृष्णा सिंह डिपो प्रभारी शामिल हुए।
श्रमिक संगठन के बीच हुई वार्ता में एक दो डब्ल्यूटी के प्रकरणों में परिचालकों को रूट ऑफ न करने, डीजल टैंक के पास टैंक खड़ा करने के लिए समतल जगह, नव चयनित चालक-परिचालक का परिचय पत्र, डीजल रिकवरी वाहन क्षति की रिकवरी बिना चालक को सूचित किए रिकवरी न करने, वर्ष 2017 से बंद आदिकाल भत्ते का क्लेम, डीजल कक्ष/चालक पटेल कक्ष की रंगाई-पुताई, चालकों पर चालकों का अलॉटमेंट जारी करने, स्टेशन कार्यालय में पर्याप्त कुर्सी, कार्यशाला का उच्चीकरण, कार्यशाला में आरओ प्लांट, स्टेशन पर यात्री शेड में कुर्सी, वाहनों का संचालन समय-सारणी के अनुसार कराने की मांग की गई। इसके अलावा स्टेशन पर सुबह आने वाले परिचारकों को गाड़ी न मिल पाने की दशा में हाजिरी दी जाए। रेस्ट रूम में लाइट एवं अतिरिक्त चारपाई की व्यवस्था की मांग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें