फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सवामनी हवनोत्सव में गूंजे बालाजी के जयकारे

Tue, 11 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के एक होटल में सोमवार को श्री घाटा मेंहदीपुर बालाजी का 17वां सवामनी हवनोत्सव आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान हवन यज्ञ के बीच बालाजी सरकार के जयकारों की गूंज हुई।
विज्ञापन

सबसे पहले सुबह 10 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसके बाद बालाजी सरकार का भव्य श्रृंगार एवं कीर्तन कराया गया। हवन पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। हर कोई बालाजी सरकार से सुखमय जीवन की कामना की। लोग दरबार में मत्था टेकने के बाद प्रसाद लेकर आगे बढ़ रहे थे। पं. अनूप शर्मा बंगरा ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर विवेक गिरोत्रा, सुजाता गिरोत्रा, अरविंद बथवाल, महेंद्र, प्रमोद, संजय गाडिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें