फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद : सलमान 30 में तो शाहरुख बिके 32 हजार में

Thu, 29 Jun 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुस्लिम समुदाय का पर्व ईद-उल अजहा बृहस्पतिवार को है। इसे लेकर बुधवार को गांधी नगर के रामप्रसाद की गली में बकरों का बाजार सजा। यहां शाम ढलने के साथ बकरों की कीमत बढ़ती गई। पुरानी बस्ती के रमजान का सलमान खान नाम का बकरा 30 हजार में तो शाहरुख खान की कीमत 32 हजार रुपये लगाई गई थी, जिसे अकीदतमंदों ने मोलभाव के बाद खरीद ही लिया।
विज्ञापन


देर शाम बकरों का बाजार खरीदारों की भीड़ से भर गया। यहां 7 हजार से लेकर 32 हजार रुपये तक के बकरे आए थे, जिसे लोग पसंद कर खरीद रहे थे। अकीदतमंद अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार बकरों की बोली लगा रहे थे। वहीं व्यवसायी भी कीमत में उतार-चढ़ाव लाकर सौदा करने से नहीं चूके। शहर के दरिया खां, तुरकहिया, रहमतगंज, पठान टोला, चिकवा टोला आदि मोहल्ले के लोगों ने बकरों की खरीदारी की। बाजार में अनुमानित बीस लाख रुपये तक के बकरे बेचे गए हैं। अभी इनकी बिक्री अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।

-

सेवइयों की दुकानों पर जुटे खरीदार

शहर के गांधी नगर और पुरानी बस्ती बाजार में सेवइयों की दुकानें पिछले एक सप्ताह से सजी हैं। बकरीद के एक दिन पहले बुधवार को बड़ी संख्या में खरीदारों की चहलकदमी बाजार में दिखी। यहां लोग किस्म-किस्म की सेवई खजूर आदि खरीदते नजर आए। इस बार सबसे महंगी सेवई 170 रुपये किलो बेची जा रही है, जबकि खजूर 1000 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन


-

डीएम और एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया

बस्ती। बकरीद त्योहार की पूर्व संध्या पर बुधवार देर शाम शहर की मस्जिदों और ईदगाहों का डीएम और एसपी ने जायजा लिया। डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एसएचओ कोतवाली, नगर पालिका ईओ और फोर्स के साथ ईदगाहों पर होने वाली नमाज व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने व सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पैदल गश्त किया।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें