फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बकरीद आज, ईदगाहों में नमाज अदा करेंगे अकीदतमंद

Thu, 29 Jun 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बकरीद का पर्व बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद लोग घरों में जानवरों की कुर्बानी की रस्म अदा करेंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह कुर्बानी का त्योहार तीन दिनों तक चलता है। मस्जिदों व ईदगाहों की सफाई व वहां नमाज के प्रबंध को लेकर बुधवार को अंतिम रूप दिया गया। ईद-उल-अजहा के नाम से मशहूर इस त्योहार को खुशी के रूप में मनाया जाता है। हजरत इस्माइल ने अल्लाह के हुक्म के बाद अपनी औलाद को अल्लाह की राह में कुर्बान करना चाहा तो अल्लाह ने उनकी कुर्बानी को कुबूल करते हुए बेटे की जगह एक दुंबा भेज दिया और हजरत इस्माइल को बचा लिया। पैगंबर मोहम्मद हजरत इस्माइल की नस्ल से पैदा हुए। इसी कुर्बानी की याद में त्योहार हर साल रीति रिवाज के साथ मनाया जाता है। इन्हीं दिनों में पाक हज भी किया जाता है। शहर की प्रमुख ईदगाह व मस्जिदों में नमाज की तैयारी पूरी कर ली गई है। शहर में जगह-जगह सेवइयों की दुकानें सजी हुई हैं। इसी के साथ बकरों की भी खरीदारी आखिरी रात खूब की गई।

यह होगा नमाज का समय
दारूल ऊलूम, गांधी नगर- 6:15 बजे, जामिया हनफिया रहमतगंज- 6:45, हुसैनी मस्जिद, स्टेट बैंक के पीछे- 9:30, खैर मस्जिद- 7:00, ईदगाह गांधी नगर- 6:30, जामा मस्जिद, गांधी नगर- 7:00, नूरानी मस्जिद, रहमतगंज- 6:30, गौसिया जामा मस्जिद, दक्षिण दरवाजा- 6:45, अजमेरी मस्जिद, अंजुमन पुरानी बस्ती- 5:45, कादिरी मस्जिद, मुरलीजोत- 6: 00, मक्का मस्जिद, घरसोइयां- 7:00, नूरी मस्जिद पचपेड़िया- 7:00, रजा मस्जिद, शहीदनगर- 6:00, साबिरी मस्जिद, राजा मैदान- 6:00, मस्जिद कर्बला-7:00, जामा मस्जिद पुरानी बस्ती- 7:30, मदीना मस्जिद रेलवे स्टेशन रोड- 7:30, शाही मस्जिद, पुरानी बस्ती- 6:00, ईदगाह पुरानी बस्ती- 9:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें