फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आईपीएस बनकर पहली बार घर पहुंचे बजरंग, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

Fri, 09 Jun 2023 04:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सोशल मीडिया आकर्षण की दुनिया है यह युवाओं को उलझाने का काम करती है। जो युवा इस बात का जल्दी समझ जाएंगे वह बड़े मुकाम तक आसानी से पहुंच जाएंगे। फुटहिया पहुंचने पर सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, अमरेंद्र यादव, अंबिका यादव ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
यूपीएससी में बजरंग प्रसाद यादव आईपीएस बनने के बाद गांव पहुंचने पर लोगों ने किया स्वागत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 यूपीएससी की ओर से घोषित परिणाम में कलवारी क्षेत्र के धोबहट निवासी बजरंग प्रसाद यादव 454वीं रैंक प्राप्त कर आईपीएस चयनित हुए हैं। बृहस्पतिवार को वह पहली बार अपने गांव पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि बिना संघर्ष लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन


मन चाहा लक्ष्य पाने के लिए मन के विपरीत मेहनत करनी पड़ती है। परिस्थितियां अनुकूल बनानी पड़ती हैं, संघर्ष की राह बहुत कठिन होती है इसके बावजूद जो चलना बंद नहीं करते वही सफल होकर ऊंचाइयों पर पहुंचते हैं।

कहा कि सोशल मीडिया आकर्षण की दुनिया है यह युवाओं को उलझाने का काम करती है। जो युवा इस बात का जल्दी समझ जाएंगे वह बड़े मुकाम तक आसानी से पहुंच जाएंगे। फुटहिया पहुंचने पर सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, अमरेंद्र यादव, अंबिका यादव ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: जयमाल के वक्त पत्थर फेंकने से नाराज हुआ दूल्हा, बोला- यह शादी नहीं हो सकती

सभी उनके साथ कलवारी स्थित कौलेश्वनाथ मंदिर पहुंचकर माथा टेका। एसओ नगर जनार्दन प्रसाद, एसओ कलवारी आलोक श्रीवास्तव ने उन्हें स्कोर्ट कर घर तक पहुंचाया। अपने पैतृक गांव धोबहट पहुंचे बजरंग का स्वागत उनकी मां कुसुम कला, दादी रेशमा और बहन दिव्या ने आरती उतारकर किया।
विज्ञापन


घर के बरामदे में रखी गई अपने पिता स्व. राजेश यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मां और दादी से आशीर्वाद लिया। मौके पर अरविंद, विकास, योगेंद्र यादव, रमपत यादव, पप्पू, दिनेश यादव, अरविंद दुबे, महेंद्र कुमार, प्रमोद यादव, विनोद, अवधेश श्रीवास्तव, प्रेम त्रिपाठी, राम आशीष दुबे, संजय चौधरी, दीपू पांडेय आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें