फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में बजरंग दल व विहिप ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Apr 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बजरंग दल और विहिप ने पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि मुर्शिदाबाद से शुरू हुई हिंसा अब पूरे बंगाल में फैल चुकी है। हिंदुओं के घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया है। सैकड़ों परिवार पलायन करने को मजबूर हुए हैं। कई नागरिकों की हत्या की गई है। महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और बड़े पैमाने पर लूटपाट की घटनाएं सामने आई हैं। संगठनों का आरोप है कि ममता सरकार दंगाइयों के प्रति नरम रवैया अपना रही है। बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को समर्थन देकर राज्य की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। ज्ञापन में राष्ट्रपति से कई मांगें की गई हैं। इनमें राज्य में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाने, हिंसा की जांच एनआईए से कराने और कानून व्यवस्था केंद्रीय बलों को सौंपने की मांग शामिल है। घुसपैठियों को बाहर निकालने और भारत-बांग्लादेश सीमा पर तारबंदी की मांग की गई है। प्रदर्शन में विहिप के प्रांतीय मंत्री कुंवर नागेंद्र प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, गोपेश पाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें