फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबौला-पचपेड़वा मार्ग जर्जर, आवागमन हुआ दुरूह

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौला-पचपेड़वा मार्ग जर्जर, आवागमन हुआ दुरूह
विज्ञापन

बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। क्षेत्र के दुबौला-पचपेड़वा मार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर केवल बड़े-बड़े गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। राहगीर अक्सर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। सड़क की दुर्दशा से क्षेत्र के विकास पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
वर्ष 2008-09 में दुबौला पचपेड़वा मार्ग का निर्माण प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कराया गया था। तब क्षेत्र के लोगों को उम्मीद जगी कि अब इस पिछड़े इलाके का विकास होगा और मार्ग पर सरकारी बसें दौड़ेंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कुछ ही दिन बाद सड़क टूटने लगी। जिम्मेदारों की उदासीनता से अब यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जबकि यह मार्ग दुबौला चौराहे से होकर गनेशपुर होते हुए जिला मुख्यालय को जोड़ता है। वहीं पश्चिम में पचपेड़वा चौराहे के रास्ते परसा, परशुरामपुर, मखौड़ा धाम होते हुए गोंडा और अयोध्या को जोड़ता है। इसी मार्ग से लोगों का आना-जाना रहता है। मगर लोक निर्माण विभाग ने आज तक ध्यान नहीं दिया। परिणाम स्वरूप इस समय सड़क पर आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सड़क जर्जर हो जाने पर स्थानीय लोगे तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विशनपुरा निवासी नागेसर मिश्र ने बताया कि दुबौला पचपेड़वा मार्ग की दुर्दशा से क्षेत्र का विकास जहां रुका हुआ है वहीं, जलेबीगंज बाजार के व्यापारियों का व्यवसाय चौपट हो गया है। बारह वर्षों से मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे इस सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है। आसपास के गांव के लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
मस्जिदया गांव के राम लौट मौर्य ने कहा कि हर किसी ने दुबौला-जलेबीगंज मार्ग की उपेक्षा की है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से क्षेत्र के लोग एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं।
लोढ़वा गांव के सोनू यादव ने कहा कि सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि यदि उसमें कोई गिरा तो जान पर भी बन सकती है। सड़क पर गड्ढे ऐसे हैं कि दूर से आने वालों को पता नहीं चल पाता। आसपास के गांव में एंबुलेंस व अन्य कोई प्राइवेट वाहन नहीं आ पा रहे हैं। बीमार व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फूलचंद ने कहा कि दुबौला-पचपेड़वा मार्ग के साथ जलेबीगंज से जगदीशपुर कुरदा मार्ग, जगदीशपुर-गोभिया-सुजिया मार्ग, बेलघाट बाजार से एकटेकवा मार्ग, बेलसड़ चौराहे से ऐनपुर मार्ग पर सफर आसान नहीं है। लोक निर्माण विभाग के जेई आरपी यादव ने बताया कि दुबौला-पचपेड़वा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए मार्च में ही 20 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। जो सड़क पीडब्ल्यूडी की है, उनकी मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें