फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति का प्रदर्शन

Sun, 24 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
‌प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति की ओर से रविवार को शास्त्री चौक पर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री अमरनाथ गौतम ने कहा कि देश में दलितों और पिछड़ो के प्रति द्वेष भावना से काम किया जा रहा है। हक से वंचित समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार को समिति बर्दाश्त नहीं करेगी। गुजरात के ऊना में पिछले दिनों दलितों की बेरहमी से पिटाई गुजरात के मुख्यमंत्री की विफलता का परिचायक है। यूथ विंग के कोआर्डिनेटर प्रभात गौतम ने कहा कि केंद्र की सरकार जहां डा. अंबेडकर की जन्मशती और धम्म चेतना यात्रा का नाटक कर दलितों को गुमराह कर रही है, वहीं भाजपा के इशारे पर पूरे देश में दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाजपा का दोहरा चरित्र उजागर हरो चुका  है। अनिल कुमार भारती और जगजीवन भारती ने कहा कि भाजपा के बड़बोले नेता दयाशंकर सिंह ने बहन मायावती के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर भाजपा के दलित विरोधी चेहरे को उजागर किया है।
समिति के मीडिया प्रभारी शशिकांत गौतम ने कहा कि जब तक देश में एससीएसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक को उनका हक नहीं मिल जाता तब तक देश की आर्थिक दशा नहीं सुधरेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु सक्सेना, विजय कुमार आजाद, अजय कुमार आर्य, सोमईराम आजाद, अमनराव, राजेंद्र गौतम, रामशंकर, दिनेश राव, हरिकेश गौतम, बबलू गौतम, भूपेश निगम, दीपक सिंह, आजाद कुमार, जगन्नाथ, सुग्रीव भारती, संतोष कुमार राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें