फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विराट दंगल में बाबा लाड़ी बने विजेता

Sun, 16 Nov 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कप्तानगंज के नकटी देई में दंगल का उद्घाटन करते सांसद राम प्रसाद चौधरी- आयोजक
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कस्बे के नकटी देई गांव में शनिवार से दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का आयोजन विशाल स्तर पर किया गया, जिसमें देश-विदेश के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया। आयोजक सभासद धनपत सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

दंगल में कुल 14 जोड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। शुरुआती मुकाबलों में अशोक (दिल्ली) बनाम बग्गा (पंजाब), राहुल पांडे (हरियाणा) बनाम शंकर थापा (नेपाल), बाबा नागेंद्र दास (अयोध्या) बनाम नवनीत (हरियाणा), प्रियंका (कानपुर) बनाम ब्यूटी (गाज़ीपुर), प्रदीप (हिमाचल) बनाम नागेंद्र (अयोध्या) के बीच मुकाबले बराबरी पर छूटे। खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा। दंगल के मुख्य अतिथि सांसद राम प्रसाद चौधरी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नहर पंचायत अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश चौधरी और सपा नेता रन बहादुर यादव उपस्थित रहे।
विजयी मुकाबलों में मोनू (राजस्थान) ने शानदार जीत दर्ज की। अयोध्या के नगेंद्र दास ने झांसी के राजेश को पछाड़ा। बस्ती के आशीष ने दिल्ली के अशोक को मात दी। नेपाल की रूबी थापा ने प्रियंका (कानपुर) को हराया, जबकि शंकर थापा (नेपाल) ने हरियाणा के राजेश को पराजित किया। महिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में शिवानी (गोंडा) ने रानी (बलरामपुर) को हराया। स्थानीय पहलवान गट्टू (बस्ती) ने गोरखपुर के साधु को धूल चटाई।
विज्ञापन

दंगल का सबसे आकर्षक और रोमांचकारी मुकाबला पंजाब के जग्गा और अयोध्या के चर्चित पहलवान बाबा लाड़ी के बीच हुआ। दोनों ने दांव-पेंच के शानदार प्रदर्शन से दर्शकों में उत्साह भर दिया। कड़ी टक्कर के बाद बाबा लाड़ी ने बढ़त बनाते हुए निर्णायक जीत हासिल की। उनकी इस जीत पर मैदान तालियों से गूंज उठा।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका टाइगर मुन्ना ने निभाई, जबकि संचालन मो. करीम ने किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव मणि त्रिपाठी, गोपी मिश्रा, रवि तिवारी, हर्दय राम यादव, जय प्रकाश सोनी, राजकुमार गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, सुनील गुप्ता व अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें