दुबौलिया। चौरासी कोसी परिक्रमा की अगुवाई कर रहे महंत बाबा गया दास जी का द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमान बाग चकोही में दोपहर करीब एक बजे पेट में अचानक तेज दर्द के होने कारण हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में विशेषरगंज कस्बे में संचालित निजी अस्पताल के चिकित्सक के यहां ले जाया गया। मौके पर पीएचसी विशेषरगंज के चिकित्सक डाॅक्टर धर्मेन्द्र चौधरी पहुंचे व निजी चिकित्सक की देखरेख में बाबा गया दास का इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया की बाबा गया दास को इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन के कारण पेट में तेज दर्द हो रहा था। करीब दो घंटे अस्पताल में उनका इलाज किया गया। आराम होने पर हनुमानबाग चकोही चले गए। संवाद