फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कोटेदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 27 Sep 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक सभागार में मंगलवार को उचित दर विक्रेताओं की बैठक हुई। इसमें कोटेदारों को आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत शिवकुमार लाल ने कोटेदारों को बताया कि पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। इसके लिए कोटेदारों की जिम्मेदारी तय की गई है। पूर्ति निरीक्षक कुल भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि संचारी रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान में कोटेदारों की मदद ली जाएगी। कोटेदार टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें