फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.19 लाख में से मात्र 24.32 फीसदी को आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
11.19 लाख में से मात्र 24.32 फीसदी को आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन

बस्ती। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के लक्ष्य 11,19,865 के सापेक्ष 24.32 प्रतिशत, यानी अब तक कुल 2,72,349 गोल्डन कार्ड बन सके हैं। अब अभियान चलाकर सहज जनसेवा केंद्रों के माध्यम से गांव-गांव शिविर लगेगा। इस शिविर में आशा व एएनएम वंचितों का गोल्डेन कार्ड बनवाएंगी।
ये निर्देश डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए हैं। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रही थीं। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड बनाने के लिए पंचायत सहायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाए। पंचायत सहायकों की आईडी जनरेट की गई है। डीएम ने निर्देेश दिए कि आरोग्य मेला व चौपाल कार्यक्रम में भी टीम भेजकर गोल्डन कार्ड बनवाया जाए। कुपोषण नियंत्रण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से 68 फीसदी परिवारों की काउंसलिंग की जानकारी पर डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

समीक्षा में डीएम ने पाया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में कुल 5239 मरीज चिह्नित हैं, जिसमें से केवल 2952 को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिन मरीजों को आर्थिक सहायता नहीं दी जा सकी है, उनके खाते नहीं मिल पाए हैं। निर्देश दिए कि टीबी उन्मूलन के लिए तैनात ब्लॉक एवं तहसील स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से मरीजों का बैंक खाता एकत्र कराएं।
जिला टीबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एके वर्मा ने बताया कि उनके अस्पताल में एक भी स्टाफ नर्स नहीं है, जो भर्ती मरीजों की देख-भाल कर सकें। डीएम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से स्टाफ नर्स तैनात करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पिछले माह संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान की उपलब्धियों के बारे में जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि कुपोषण नियंत्रण के संबंध में 68 प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से परिवारों की काउंसिलिंग पाई गई। इस स्थिति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी से जवाब तलब किया है। बैठक का संचालन डीपीएम राकेश पांडेय ने किया। सीएसओ डॉ. आरपी मिश्रा ने आश्वस्त किया कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी सक्रियता से कार्य करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. आलोक वर्मा, एसीएमओ डॉ. जय सिंह, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डीआईओएस डीएस यादव, बीएसए इंद्रजीत प्रजापति, डीपीआरओ नमिता शरण, यूनिसेफ की अनीता सिंह, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें