फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में उतरा आयुष विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से जंग में उतरा आयुष विभाग
विज्ञापन

गांव-गांव योग, बच्चों और बुजुर्गों के लिए देगा सुरक्षा किट
बस्ती। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से चौकान्ना शासन चारों तरफ से सुरक्षा घेरा तैयार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग को टीकाकरण बढ़ाने तथा कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं तो दूसरी तरफ आयुष विभाग का भी उपयोग करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस विभाग को गांव-गांव योग कराने तथा बच्चों व बुजुर्गों को आयुष सुरक्षा किट बांटने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए आयुष विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
शासन के निर्देश पर आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग (आयुष) ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत गांव में चौपाल आयोजित कर अथवा सामुदायिक केंद्रों पर बच्चे, युवा व बुजुर्गों को एकत्रित कर प्रशिक्षक उन्हें रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए योग के आसान बताएंगे। बच्चों व बुुजुर्गों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा किट दिया जाएगा, जिसमें इम्युनिटी बूस्टर शामिल होगा। आयुष विभाग पांच से दस साल तक के बच्चों को भी सुरक्षा किट से सुरक्षित करेगा।
विज्ञापन

जिला आयुुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. वीके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने की योजना में आयुष विभाग भी शामिल है। गांवों तक लोगों की इम्युनिटी पावर विकसित करने के लिए सुरक्षा किट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की गई है। एक जनवरी से कार्यक्रम गति पकड़ लेगा।
1.60 लाख बालक और 1.40 लाख बालिकाओं को लगेगा टीका
बस्ती। प्रधानमंत्री ने 15 से 18 वर्ष के बच्चों को तीन जनवरी से कोरोनारोधी टीका लगाने की घोषणा की है। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की रूपरेखा तैयार कर ली है। जिला, महिला, कैली अस्पताल के साथ सभी सीएचसी व पीएचसी पर बच्चों को को-वैक्सीन लगाया जाएगा। टीकाकरण वाले स्थानों पर बच्चों के लिए अलग से काउंटर खोला जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि बच्चों को टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली है। शासन की गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। जिले में आबादी के अनुसार करीब तीन लाख बच्चे हैं। इनमें 1.60 लाख बालक और 1.40 लाख बालिकाएं हैं। इन्हें को-वैक्सीन लगाने का निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त को-वैक्सीन उपलब्ध है। बच्चों का टीकाकरण कराने की व्यवस्था उन्हीं केंद्रों पर ही होगी, जहां 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को प्रतिरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें