फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों ने विधायक के जरिये भेजा ज्ञापन, लंबित प्रकरण के निराकरण की मांग

Mon, 18 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शासन स्तर पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट (भेषजिक) पदों पर लंबित भर्ती प्रक्रिया से नाराज आयुर्वेदिक फार्मासिस्टों ने रविवार को हक के लिए आवाज उठाई और मांगों का संबोधित ज्ञापन विधायक कप्तानगंज कवींद्र चौधरी को सौंपा।
विज्ञापन

विकास त्रिपाठी की अगुवाई में पहुंचे फार्मासिस्टों ने ज्ञापन देकर बताया कि उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने आयुर्वेद फार्मासिस्ट की भर्ती प्रक्रिया की सूची जारी की थी। इसका विवरण शासन को भी उपलब्ध कराया। लेकिन, अभी तक इसको पूरा नहीं किया गया। विधायक से अनुरोध किया कि मामले में शासन स्तर पर हस्तक्षेप करें और आयुर्वेद फार्मासिस्ट की भर्ती प्रक्रिया की सुनवाई जल्द हो और भर्ती प्रक्रिया को नियमानुसार पूरा कराते हुए जल्द रोजगार दिलाएं। इस दौरान आकाश वर्मा, संदीप कुमार, सिद्धार्थ सिंह, दिलीप चौधरी, आशीष वर्मा, राजेश, नवनीत, अजीत चौधरी, संतोष यादव, श्रवण चौधरी, सागर चौधरी, रंजीत चौधरी, विकास यादव, आदित्य विक्रम, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें