फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती मैराथन: अयोध्या के कुलदीप और बनारस की सोनी ने मारी बाजी, 1470 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Sun, 29 Nov 2026 05:28 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से 15वें बस्ती मैराथन एवं बस्ती खेल संगम-2026 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के 1470 खिलाड़ियों और बच्चों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में अयोध्या के कुलदीप और महिला वर्ग में बनारस की सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
साइकिल रैली भी निकली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की ओर से रविवार को 15वें बस्ती मैराथन एवं बस्ती खेल संगम-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के अलावा विभिन्न जनपदों से आए 1470 बच्चों और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैराथन के पुरुष वर्ग में अयोध्या के कुलदीप और महिला वर्ग में बनारस की सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

विज्ञापन

Trending Videos

विशेष साइकिल रैली भी निकली

संडे ऑन साइकिल अभियान के 100वें रविवार के अवसर पर विशेष साइकिल रैली भी निकाली गई। इसमें करीब 340 बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया। साथ ही 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली रवाना करके किया। उन्होंने मैराथन के प्रतिभागियों को भी रवाना किया। इस दौरान बच्चों और युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्त समाज और स्वच्छ बस्ती के निर्माण का संकल्प कराया गया।

विज्ञापन

आयोजन में अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सांग सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार और कुलदीप सिंह का सहयोग रहा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेश पांडेय के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, काजी फरजान, हेमंत पांडेय, प्रिंस मिश्रा, देवान सिंह, अनूप सिंह, प्रदीप चौधरी, अंकुर उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें