फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर हादसे में अयोध्या के युवक की मौत

Mon, 29 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत(बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मझौवा दूबे गांव के पास शनिवार की रात करीब 12 बजे सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। रात में शव पर वाहनों के गुजरने से शव क्षत-विक्षत हो गया। सुबह राहगीरों की सूचना पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छावनी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मृतक की पहचान 19 वर्षीय अंशु सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी सिटी कालोनी, मकबरा थाना फतेहगंज अयोध्या के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी पीआरवी पुलिस को हुई। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें