बस्ती। राजकीय रेलवे पुलिस के क्षेत्राधिकारी गोरखपुर विनोद कुमार सिंह शुक्रवार की शाम करीब 3.30 बजे रेलवे स्टेशन पर स्थित थाने पर पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इससे पहले वहां पहुंचने पर क्षेत्राधिकारी को गार्ड आफ ऑनर दिया गया। सीओ ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर जाने वालों को सुविधा देने का निर्देश दिया।
अर्द्धवार्षिक मुआयना के लिए पहुंचे सीओ जीआरपी ने थाना कार्यालय,हवालात,मालखाना, मैस,शस्त्रागार व अभिलेखों की जांच की। यहां सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस मौके पर जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी, एस आई अवधेश कुमार त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल मुकेश शर्मा, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद