फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 24-25 दिसंबर को अयोध्या पैसेंजर और 25 निरस्त रहेगी इंटरसिटी

Sun, 22 Dec 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कई ट्रेनों के मार्ग में किया गया है परिवर्तन
विज्ञापन


चुरेब और मुंडेरवा स्टेशन के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के चुरेब और मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 24 और 25 दिसंबर को भटनी-अयोध्या पैसेंजर अप-डाउन और 25 दिसंबर को इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस अप-डाउन ट्रेन निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 25 दिसंबर को ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, 26 दिसंबर को बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस ट्रेन को निरस्त किया गया है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। रेल प्रशासन की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, उनमें 24 दिसंबर को बस्ती के रास्ते जाने वाली बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी के रास्ते जाएगी। नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा, बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते जाएगी। नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन गोंडा, बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी। गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का ठहराव 24 दिसंबर को बस्ती रेलवे स्टेशन पर नहीं रहेगा। 23 और 24 दिसंबर को चलने वाली बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा, बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
23 व 24 दिसंबर को आनंद विहार टर्मिनल-रक्सौल एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव मनकापुर, मसकनवा, बभनान, गौर, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा। 24 दिसम्बर मुुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते जाएगी। जबकि आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
कटिहार-मुम्बई सेंट्रल विशेष ट्रेन गोरखपुर, बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। 24 दिसंब को बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन गोंडा, बढ़नी के रास्तते गोरखपुर को जाएगी। 23 व 24 दिसंबर को चलने वाली नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस गोंडा, बढ़नी, गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के चलते इन ट्रेनों का ठहराव बस्ती, खलीलाबाद, बभनान, मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
विज्ञापन

...
कोट
गोरखपुर-बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच चुरेब और मुंडेरवा स्टेशन के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को निरस्त किया गया है। जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर गोंडा, बढ़नी व गोरखपुर-बढ़नी, गोंडा के रास्ते चलाया जाएगा।
- पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें