बस्ती। जिले भर में मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं बालिकाओंए छात्राओं को जागरूक किया गया। थानावार मिशन शक्ति दल की तरफ से मिशन शक्ति जागरूकता अभियान (शक्ति दीदी अभियान) के तहत उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने की बात समझाई गई। इस दौरान महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी–112,181,1076 आदि नंबर युक्त पंपलेट भी वितरित किया गया। महिलाओं को साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया गया।
टीम ने बताया कि किसी अंजान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं