संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि वाकई छात्रवृत्ति से मेरे जीवन में बदलाव आ गया। आज उसी की देन है कि मनोबल इतना बढ़ा कि मैं आईएएस हूं। पहली बार बीएचयू में प्रवेश कराने के बाद जब मुझे छात्रवृत्ति मिली तो मैंने उससे तमाम किताबें खरीदीं। इसके बाद छात्रवृत्ति की तमाम योजनाओं का मुझे लाभ मिला, जिससे मैं आज इस मुकाम पर पहुंच गया हूं।
उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति की परीक्षाओं को पास करने के बाद ऐसा लगा कि हम प्रतियोगी परीक्षा भी पास कर सकते हैं। इससे बढ़े मनोबल से पीसीएस में चयनित हुआ। अब प्रमोशन पाकर आईएएस बन गया हूं। हम सभी का दायित्व है कि अधिक से अधिक छात्रों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कराएं। हमारी एक पहल किसी के जीवन को बदल सकती है।
-
छात्रवृत्ति खोलती है छात्रों के तरक्की की राह
प्रैक्सिस विद्यापीठ के प्रधानाचार्य बागीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्रवृत्ति से छात्र जीवन में बड़ा बदलाव होता है। इससे मनोबल बढ़ता है, छात्र को आत्मबल मिलता है। काॅपी, किताब खरीदने में बड़ी मदद मिल जाती है। कई बार हमने देखा है कि छात्रवृत्ति छात्रों के जीवन के तरक्की का रास्ता खोल देती है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना से मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए अधिक से अधिक फाॅर्म भरवा कर हम लोग छात्रों की मदद कर सकते हैं। इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए।
यहां करें आवेदन, अंतिम तिथि 30 अगस्त तक
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 30 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए फाउंडेशन की वेबसाइट foundation.amarujala.com या फिर अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर या फिर https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2023 पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है।