नगर बाजार। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठनके जिला युवा अधिकारी मनीष चंद चौधरी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत गायघाट में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
ग्राम प्रधान पवन यादव की उपस्थिति में मंगल कुमार यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने साइकिल रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लोगों से अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि पर्यावरण में प्रदूषण भी कम होता है। साथ ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती खपत और कमी की समस्या से भी राहत मिल सकती है।