फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजितश

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों की मिशन शक्ति टीमों की तरफ से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों व ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना कोतवाली की टीम ने अमहट घाट क्षेत्र में भ्रमणशील होकर महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति, साइबर अपराध व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। लालगंज थाने में ग्राम बाघापार में बहु-बेटी सम्मेलन आयोजित कर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया। परशुरामपुर पुलिस टीम ने ग्राम नागपुर कुंवर में चौपाल लगाकर मिशन शक्ति और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। पुरानी बस्ती टीम ने ग्राम चाईपुरवा में बहु-बेटी सम्मेलन किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें