फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाल विवाह रोकने के लिए किया गया जागरूक

Fri, 10 Oct 2025 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति फेज- 5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत शहर के प्राथमिक विद्यालय मुरलीजोत में बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूक किया गया। बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत लड़की की शादी उम्र 18 वर्ष से कम और किसी लड़के की शादी 21 वर्ष से कम उम्र में नहीं होनी चाहिए। बाल विवाह से लड़कियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा आती है। लड़कियों की पढ़ाई बीच में ही बाधित हो जाती है। जेंडर विशेषज्ञ रमा यादव, वीरेंद्र गौतम, प्रतिभा श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें