रुधौली। आदर्श नगर पंचायत रुधौली बाजार कार्यालय परिसर में मिशन शक्ति अभियान के तहत स्वच्छता महाभियान में शामिल महिला सफाईकर्मियों को नगर पंचायत के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सत्यदेव मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लिपिक संजीव द्विवेदी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित साइबर अपराध, महिला हेल्प डेस्क लाइन के विषय में और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 112, 1098, 102, 108 की जानकारी महिला कर्मचारियों को दी गई। इस कार्यक्रम में सीएम फेलो अमित कुमार, अमरजीत निषाद, प्रेमसागर, राजेश कुमार, महेश कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद