फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइबर अपराध की रोकथाम के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भवन बेलाड़े में मंगलवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्रामीणों को साइबर अपराध की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। साइबर टीम ने फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी की जानकारी दी। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 1930, वेबसाइट www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को जानकारी दी गई। रुधौली थाना क्षेत्र के लोढ़वा मेला में भी साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। सोनहा के थानेदार महेश सिंह ने मेले में आए लोगों को साइबर अपराध से बचने के गुर बताए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें