बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिसवा माफी से घर के सामने खड़ी ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी श्याम सुंदर ने तहरीर देकर बताया कि वह ऑटो को ग्राम प्रधान के घर के सामने खड़ा कर दिए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।