बस्ती। कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सीओ सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोतवाली क्षेत्र के बाजार एवं प्रमुख सड़क पर पैदल गश्त किया। गांधीनगर में बाजार में भ्रमण कर स्थानीय दुकानदारों और आम नागरिकों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। सीओ ने अपील किया कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि जानकारी में आए तो आम नागरिक तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर सभी से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील भी की। कहा कि भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें।