सवारियों से भरा ऑटो पलटा, मासूम की मौत
दो लोग घायल, खरहरा पोखरा के पास हुआ हादसा
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खरहरा पोखरा के पास बुधवार रात एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार एक मासूम की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बुधवार रात बस्ती से सोनहा की तरफ जा रहे ऑटो में सोनहा थाना क्षेत्र की नरखोरिया निवासी पूजा (30) पत्नी विश्वनाथ, उनके परिवार की दो माह की पायल पुत्री रामललित समेत कुल सात लोग सवार थे। खरहरा पोखरे के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। हादसे में पूजा, दो माह की पायल और ऑटो चालक राजेश निवासी चाइबारी थाना कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य को हल्की चोटें आईं।
मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सल्टौआ भिजवाया गया। यहां से चिकित्सक ने पूजा, पायल और चालक राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेटी की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।