मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र क बस्ती बांसी मार्ग के सरैया के पास बुधवार की सुबह एक निजी बस की ठोकर से सवारियों से भरी ऑटो सड़क किनारे जाकर पलट गई। ऑटो में सवार सात लोगों में से पांच लोगों को जहां हल्की चोटें आई हैं वहीं दो सवारियों को गंभीर चोटें लगी हैं। एक यात्री को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और दूसरे घायल को परिजन अपने साथ लेकर गए। रुधौली थाना क्षेत्र के सेहुणा कला गांव निवासी 36 वर्षीय विक्की और सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र के भरवलिया कला गांव निवासी 60 वर्षीय अनिल कुमार मिश्र सहित पांच रुधौली बाजार में ऑटो पर सवार होकर बस्ती जा रहे थे। अभी ये सब सरैया गांव के पास पहुंचे ही थे कि बस की ठोकर से ऑटो सड़क किनारे के गड्ढे में जाकर पलट गई।