लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड में ब्रेक फेल होने से गड्ढे में गिरा ऑटो।
- फोटो : BASTI
सवारियों से भरा ऑटो गड्ढे में गिरा
बनकटी(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर-देईसांड़ रोड पर सवारियों से भरा ऑटो बुधवार को सड़क के किनारे गहरे गड्ढे में गिर गया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को खास चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि घटना ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुई।
जानकारी के अनुसार देईसांड़ निवासी गिरिजा यादव ऑटो चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को देईसांड़ चौराहे से छह यात्रियों को बैठाकर बानपुर जा रहे थे। चौराहे से करीब 200 मीटर आगे जाने पर ऑटो का ब्रेक फेल हो गया। ऑटो सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर पलट गया। ऑटो में सवार राम उग्रह (70), मंगरू (25) , प्रभावती (30), मोनिका (4), प्रियंका (तीन), सजीवन (23) को मामूली चोटें आईं। किसी को अस्पताल ले जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।