वाल्टरगंज। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सड़क के किनारे पलट गया। हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के कंपनी बाग निवासी घायल ऑटो चालक बीरबली की देर रात मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हड़िया चौकी प्रभारी संजय कुमार ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया। संवाद