वाल्टरगंज। भरौली बाबू गांव के पास तेज गति से जा रहा डंपर पीछे से एक ऑटो को ठोकर मार दिया। इससे ऑटो चालक 43 वर्षीय रामवृक्ष निवासी जिनवा थाना वाल्टरगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया। पुलिस ने ठोकर मारकर भाग रहे डंपर चालक को वाहन सहित खझोला चौकी के पास पकड़ लिया। एसएचओ दिनेश चंद चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। संवाद