फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लग्जरी वाहन से उतरवाया झंडा

Fri, 12 Apr 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के रामजानकी तिराहे पर शाम पांच बजे अयोध्या से अमोढ़ा जा रही भाजपा का झंडा और जिला पंचायत सदस्य के स्टीकर लगी लग्जरी कार को हाईवे पर जांच-पड़ताल कर रही टीम ने रोक लिया। इस दौरान एफएसटी का नेतृत्व कर रहे लोकनिर्माण विभाग के जेई श्रीपति मिश्र और छावनी थाने के उपनिरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने कार की तलाशी ली। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे गाड़ी से झंडा व स्टीकर उतरवाया। इसके बाद चालक व उस पर सवार भाजपा नेता को चेतावनी देकर जाने दिया गया। इस दौरान कार सवार भाजपा नेता ने तलाशी का विरोध किया। एफएसटी के अधिकारी व पीडब्लूडी के जेई श्रीपति ने बताया कि झंडा व स्टीकर उतार कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें