बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के पाऊं मोड़ के पास ई-रिक्शा पलटने से बुआ-भतीजा घायल हो गए। भतीजा ही ई-रिक्शा चला रहा था। घायलों को सीएचसी कुदरहा में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम को 30 वर्षीय राजकुमार निवासी चकदहा थाना कलवारी अपने ई-रिक्शा से 60 वर्षीय बुआ सोनपति निवासी मछरी गांव थाना दुबौलिया को लेकर लालगंज क्षेत्र के बानपुर गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वापस अपने घर पाऊं मोड़ के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक राजकुमार व उसकी बुआ सोनपती गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद