मॉडलिंग एवं सिंगिंग का हुआ ऑडीशन
बस्ती। एक संस्था की ओर से बुधवार को मॉडलिंग एवं टैलेंट का ऑडिशन हुआ। इसमें सिंगिंग, डांसिंग और मॉडलिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए युवा और युवतियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पचपेड़िया रोड पर निजी होटल के सभागार में ऑडिशन में बड़ी संख्या में कलाकारों ने प्रतिभाग किया। आयोजक प्रीति सिंह राठौर ने बताया कि ऑडिशन में गैर जनपदों के कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया। निदेशक शबाया खान और जाकिर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में कलाकारों ने सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री, मॉडलिंग, अभिनय आदि के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसका फाइनल मुकाबला जून में होगा। यहां से चयनित कलाकार ग्रांड फिनाले में हिस्सा बनेंगे। निर्णायक मंडल में मिस यूपी निराला सिंह, मांडवी शर्मा, जयंत मिश्रा, पूजा यादव, क्षितिज द्विवेदी शामिल रहे।