फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला में 1,416 अथ्यर्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेला में 1416 अभ्यर्थियों का चयन
विज्ञापन

बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेला में 1,416 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। मेला में 16 निजी कंपनियों ने भागीदारी की। मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारों के लिए यह मौका बेहद अच्छा है। कार्यक्रम आयोजन के लिए उन्होंने सेवायोजन अधिकारियों की सराहना की। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र प्रताप वर्मा ने कहा कि मेला में 16 कंपनियां भागीदारी कर रही हैं। रोजगार मेला में बेरोजगार निशुल्क योग्यतानुसार साक्षात्कार दे सकते हैं। संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण/शिशिक्षु पुरुषोत्तम मिश्र ने कहा यह सुनहरा मौका है, जिसमें बेरोजगार युवा अपना भविष्य बना सकते हैं। सहायक निदेशक सेवायोजन मणिमोहन ओझा ने आगंतुकों का स्वागत किया। मेला में मारुति कार पार्ट्स, हीरो आटोमोबाइल्स, वाकारो शूज कंपनी, मोबाइल एसेंबलिंग कंपनी ने 2476 पदों के सापेक्ष 2643 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया। इस मौके पर राना दिनेश प्रताप सिंह, रमेश कुमार आर्य, मिथिलेश मिश्र, प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद कुमार, अमित रावत, राजेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें